NationalUttar Pradesh

लखीमपुर खीरी : तेंदुए के हमले में किसान की मौत, इलाके में दहशत

शिवओम दीक्षित

लखीमपुर खीरी, 6 फरवरी 2025:

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में जंगल से सटे इलाकों में बाघ और तेंदुओं का आतंक कम नहीं हो रहा है। निघासन क्षेत्र में तेंदुए के हमले में एक किसान की मौत हो गई, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।

बैलहा डीह गांव निवासी 55 वर्षीय नंदकिशोर यादव गुरुवार को अपने खेत में लाही की फसल काट रहे थे, तभी अचानक गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुआ किसान को घसीटते हुए गन्ने के खेत में ले गया, जहां उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

पहले भी हो चुके हैं हमले

Advertisement

यह कोई पहली घटना नहीं है। बुधवार को अदलाबाद निवासी रामनरेश गुप्ता पर भी तेंदुए ने हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जंगल से घिरा है गांव, बना रहता खतरा

बैलहा डीह गांव चारों तरफ से खैर के जंगलों से घिरा हुआ है, जिससे यहां जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीण दहशत में हैं। वे वन विभाग से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें  SIR पर लखनऊ में संग्राम : CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता, पुलिस से धक्का-मुक्की

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link