Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश : अंधे मोड़ में बाइक समेत कुएं में गिरने से 4 लोगों की मौत, शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा।

धार, 7 फरवरी 2025

मध्य प्रदेश के धार जिले में अंधे मोड़ पर मोटरसाइकिल के कुएं में गिर जाने से चार युवकों की मौत हो गई। यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर छोटी उमरबंद और मुंडला गांवों के बीच गुरुवार रात करीब 11.50 बजे घटी।

मनावर पुलिस थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि एक ही बाइक पर सवार चार लोग एक तीखे मोड़ पर स्थित असुरक्षित कुएं में गिर गए।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की पहचान संदीप (19), अनुराग (22), मनीष (20) और रोहन (19) के रूप में हुई है, जो एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद छोटी उमरबंद से अपने मुंडला गांव लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें:

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  घर से दूर रहने वाले युवा रहें सतर्क... ये लापरवाही सेहत पर पड़ सकती है भारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link