Crime

त्रिपुरा : घरेलू झगड़े में पत्नी की हत्या, रातभर शव के साथ बैठा रहा पति, दूसरे दिन पुलिस थाने पहुंच के बताई सच्चाई।

अगरतला, 12 फरवरी 2025

अगरतला में मंगलवार को 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने घर में हुए झगड़े के बाद कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी, शव के साथ कई घंटे बिताए और फिर पुलिस थाने में जाकर अपना अपराध दर्ज कराया। पश्चिमी त्रिपुरा जिले के अमताली पुलिस थाना क्षेत्र के निवासी इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाने के उपनिरीक्षक श्यामल पॉल ने बताया कि सोमवार रात श्यामल दास ने कुछ पारिवारिक मुद्दों को लेकर अपनी पत्नी स्वप्ना से झगड़ा किया और किसी भारी वस्तु से उस पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा, “श्यामलाल ने शव के साथ रात अपने घर में बिताई। आज दोपहर करीब 1.20 बजे वह पुलिस थाने में पहुंचा और दावा किया कि उसकी पत्नी घर के अंदर खून से लथपथ पड़ी है। पुलिस की एक टीम मौके पर गई और शव को बरामद किया।” फिलहाल मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  पंजाब : 17 ग्राम हेरोइन के साथ "इंस्टा क्वीन" महिला कांस्टेबल गिरफ्तार, वर्दी में करती थी मॉडलिंग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link