CrimeUttar Pradesh

इटावा : मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो बदमाश दबोचे, एक के पैर में लगी गोली

अशरफ अंसारी

इटावा, 13 फरवरी 2025:

इटावा के जसवंतनगर क्षेत्र में बुधवार रात एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनमें
सनी उर्फ महाकाल नामक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दूसरे की पहचान अंशुल के रूप में हुई है।
पुलिस ने उनके पास दो तमंचे, कारतूस और 29 हजार रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक जसवंतनगर क्षेत्र में रात को चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे और गिर गए। खुद को घिरता देख उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनमें एक घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने 25 जनवरी को मलाजनी ओवरब्रिज के पास स्कूटी सवार महिला का पर्स चोरी किया था। 3 फरवरी को विचारपुरा स्थित राधिका मैरिज होम के पास ऑटो में बैठी महिला का पर्स छीन लिया था। दोनों सुनसान इलाकों में रेकी कर बाइक से लूटपाट करते थे।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  वाराणसी : ठुमरी गायन प्रतियोगिता कल से, देश-विदेश के प्रतिभागी होंगे शामिल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link