CrimeUttar Pradesh

आशीर्वाद लेने के बहाने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पर चाकुओं से हमला, चार शिष्य भी घायल

अमित मिश्र

प्रयागराज, 14 फरवरी 2025:

यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के सेक्टर 16 में बीती रात किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में पहले आशीर्वाद लेने के बहाने महामंडलेश्वर की गाड़ी रोकी गई फिर चाकुओं से वार किए गए। बीच बचाव करने आए उनके चार शिष्य भी जख्मी हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जख्मी हालत में अस्पताल भेजवाया।

सेक्टर 16 में शिविर लौटते समय हुई वारदात

ये भी पढ़ें:

महाकुंभ नगर के सेक्टर 16 में किन्नर अखाड़ा बना है। बीती रात अखाड़े के महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि अपने शिष्यों के साथ वापस अपने शिविर लौट रहीं थीं। इसी दौरान रास्ते में खड़े कुछ लोगों ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया। ये सभी लोग हाथ जोड़े आशीर्वाद लेने की मुद्रा में दिखे तो महामंडलेश्वर का वाहन रुक गया। वाहन रुकते ही वहां का मंजर बदल गया। किसी ने एक लाठी से महामंडलेश्वर की गर्दन पर वार किया फिर किसी ने चाकू निकाल कर हमला करना शुरू कर दिया। शरीर के विभिन्न हिस्सों में चाकू के वार से जख्म हुए हैं।

Advertisement

शिष्य का आरोप, हमलावरों ने जेवर भी लूटे

उन्हें लहूलुहान देखकर साथ में रहे शिष्य बीच बचाव करने आ गए तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। चार शिष्य भी जख्मी हो गए। मौके पर आई पुलिस ने ही सभी को अस्पताल भेजवाया। थोड़ी ही देर में अस्पताल में किन्नर अखाड़े से जुड़े महामंडलेश्वर के अनुयायी भी पहुंच गए। उनके साथ रहे राहुल ने हमलावरों की संख्या आठ से दस बताई है। उसका कहना है कि हमलावर महामंडलेश्वर के शरीर पर मौजूद सारे जेवर भी लूट ले गए। उसके पास सिर्फ एक बैग बचा है।

पहले भी हो चुकी है घटना, पुलिस ने तेज की जांच

बता दें अभी कुछ दिन पूर्व किन्नर अखाड़े की जगतगुरु हिमांगी सखी पर भी हमला हुआ था। इस हमले में एक महामंडलेश्वर पर ही आरोप लगा था। एक के बाद इस दूसरे हमले के बाद पुलिस ने भी हमले की वजह तलाशने के लिए अपनी तफ्तीश तेज कर दी है।

ये भी पढ़ें  सुल्तानपुर : राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में नहीं हो सकी सुनवाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link