PoliticsUttar Pradesh

महाकुंभ को लेकर बिगड़े बोल… सपा सांसद अफजाल अंसारी पर केस

गाजीपुर, 14 फरवरी 2025:

यूपी के गाजीपुर के सपा सांसद अफजाल अंसारी के बिगड़े बोल ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। महाकुंभ को लेकर दिए गए एक बयान को लेकर अफजाल अंसारी के खिलाफ गाजीपुर जनपद के शादियाबाद थाने में केस दर्ज कराया गया है। यह केस जिला सहकारी बैंक गाजीपुर के पूर्व अध्यक्ष देव प्रकाश सिंह ने दर्ज कराया, जिसमें उन्होंने सांसद पर सनातन हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।

महाकुंभ को लेकर कही थी ये बात

आरोप है कि अफजाल अंसारी ने महाकुंभ में स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सांसद को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि “मान्यता है कि संगम तट पर स्नान करने से पाप धुल जाते हैं और बैकुंठ का मार्ग खुल जाता है। भीड़ को देखकर ऐसा लग रहा है कि अब नर्क में कोई नहीं बचेगा और स्वर्ग हाउसफुल हो गया है।”

ये भी पढ़ें:

धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप

Advertisement

यह बयान शादियाबाद में दो दिन पहले आयोजित संत रविदास जयंती कार्यक्रम के दौरान दिया गया था। वायरल वीडियो में सांसद ने ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थाओं पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि “भीड़ के कारण ट्रेनों के शीशे तोड़े जा रहे हैं, जिससे महिलाएं और बच्चे भयभीत हैं। रेलवे कर्मचारी भी डरे हुए हैं, यहां तक कि टीटीई अपना काला कोट उतारकर झोले में रख रहे हैं ताकि किसी हमले से बच सकें।” सांसद के इस बयान के बाद कई संगठनों ने नाराजगी जताई है। अब उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में केस दर्ज कराया गया है।

ये भी पढ़ें  अमेरिकी टैरिफ में बड़ी कटौती से UP के निर्यात को नई उड़ान : कालीन से दवा तक खुले वैश्विक दरवाजे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link