CrimeUttar Pradesh

इटावा में कथावाचकों के खिलाफ केस दर्ज होने से भड़के समर्थकों का प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज

अशरफ अंसारी

इटावा, 26 जून 2025:

यूपी के इटावा जिले में बकेवर क्षेत्र के दादरपुर गांव में 22 जून को कथावाचक के साथ हुई अभद्रता और मारपीट की घटना तूल पकड़ती जा रही है। कथा आयोजक पक्ष की ओर से कथावाचकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने से उनके तमाम समर्थक गुरुवार को भड़क गए।

यादव संगठन से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे-2 को जाम कर दिया और दादरपुर गांव की ओर कूच करने की कोशिश की, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।

ये भी पढ़ें:

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की फोर्स मौके पर भेजी गई। हालात काबू में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और भीड़ को खदेड़ना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव भी किया, जिससे हालात और बिगड़ गए। इसके जवाब में पुलिस ने पूरी ताकत लगाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

Advertisement

कथावाचकों के समर्थकों ने मांग की है कि उनके खिलाफ दर्ज केस को वापस लिया जाए और जिन लोगों ने कथावाचक के साथ बदसलूकी की, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। घटना के दौरान मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण श्रीशचंद ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान की गई हिंसा और पथराव में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दादरपुर गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में बारिश बनी आफत : खेलते-खेलते 7 वर्षीय बच्चा उफनाए नाले में बहा... तलाश जारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link