TravelUttar Pradesh
आगरा देहात में दर्दनाक सड़क हादसा: दो महिलाओं की मौत, एक बच्चा घायल

मयंक चावला
आगरा,15 फरवरी 2025:
उत्तर प्रदेश के आगरा देहात के थाना चित्राहाट में एक भयानक सड़क हादसे में मैक्स गाड़ी में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब मैक्स गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे बैठी दो महिलाओं और एक बच्चे का सिर गाड़ी की बॉडी से टकरा गया।
मृतक महिलाओं की पहचान गुड्डी देवी (45 वर्ष) और अमरवती (55 वर्ष) के रूप में हुई है। घायल बच्चे को तुरंत इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि हादसे के कारणों और किसी संभावित लापरवाही का पता लगाया जा सके।






