ChhattisgarhCrime

छत्तीसगढ़ : घरेलू हिंसा में पोते ने की दादी की हत्या,  भागते समय गिरफ्तार

बिलासपुर, 16 फरवरी 2025

बिलासपुर के मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम पथर्री में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी ही दादी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल प्रार्थी ताम्रसिंह प्रजापति और उनका परिवार लंबे समय से आपसी विवादों से गुजर रहा था। 12 फरवरी को जब मृतका अपने छोटे पुत्र मोहन प्रजापति और अन्य परिजनों के घर पर थीं, तभी उनके नाती आरोपी बेंत लाल प्रजापति ने आपसी विवाद के चलते उन पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया और दूसरे राज्य भागने की तैयारी कर रहा था। आरोपी उज्जैन मध्यप्रदेश के पास काम करने गया था जो घटना के दो दिन पहले ही गांव आया था।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  नक्सल प्रभावितों की केंद्रीय गृह मंत्री से भावनात्मक मुलाकात: छत्तीसगढ़ सरकार की सहानुभूति और समर्पण की तारीफ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link