CrimeMadhya Pradesh

मध्यप्रदेश : विवाह स्थल के बाहर खेल रहे 5 साल के बच्चे को मोटरसाइकिल सवार ने मारी गोली, मौत

मुरैना, 20 फरवरी 2025

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक चौंकाने वाली घटना में एक पांच वर्षीय लड़के की एक विवाह हॉल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने मामले में बताया कि पीड़ित गप्पू शाक्य अपने परिवार के साथ जौरा कस्बे में अपनी मौसी की शादी में शामिल होने गया था, तभी मंगलवार रात यह घटना घटी।

पुलिस उपनिरीक्षक उदयभान यादव ने बताया कि जब वह विवाह स्थल शिवहरे धर्मशाला के बाहर खेल रहा था, तभी मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति ने उसे गोली मार दी और भाग गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल ले जाते समय लड़के की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:

यादव ने नाम उजागर किये बिना बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें  UP में अब श्रमिकों को कम वेतन नहीं, तीन श्रेणियों में बढ़ी मजदूरी की नई व्यवस्था लागू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link