NationalReligiousUttar Pradesh

महाकुम्भ :केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने अक्षयवट एवं सरस्वती कूप का दर्शन-पूजन किया

महाकुम्भनगर,20फरवरी 2025:

यूपी में महाकुम्भ में प्रवास के दौरान केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ संगम क्षेत्र स्थित अक्षयवट एवं सरस्वती कूप के दर्शन-पूजन किए। इस पावन अवसर पर उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की।

मंत्री निर्मला सीतारमण ने अक्षयवट की सनातन परंपरा में महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पवित्र स्थल अनंत काल से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। अक्षयवट, जिसे अविनाशी एवं अखंड सनातन चेतना का प्रतीक माना जाता है, अध्यात्मिक ऊर्जा का अद्वितीय स्रोत है, जहाँ हर युग में भक्तों ने आत्मिक शांति प्राप्त की है।

सरस्वती कूप के दर्शन के दौरान, उन्होंने विद्या एवं ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती का स्मरण करते हुए राष्ट्र की बौद्धिक उन्नति की कामना की। इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि प्रयागराज की यह ऐतिहासिक धरोहर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा की गहरी जड़ों का प्रमाण भी है।
वह कल पावन यात्रा महाकुम्भ में पहुँची थी, जिससे इसकी व्यापकता एवं महत्त्व का संदेश और भी प्रबल रूप में समाहित हुआ है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  प्रयागराज में बाढ़ का प्रहार: आबादी में घुसा पानी, छतों व नावों पर रहने को मजबूर लोग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link