Ho Halla SpecialReligiousUttar Pradesh

काशी तमिल संगमम पहुंचा तमिलनाडु से पांचवां दल, स्वागत में बरसाए गए फूल

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 20 फरवरी 2025:

यूपी के वाराणसी में चल रहे काशी तमिल संगमम् 3.0 में शामिल होने तमिलनाडु से पांचवां दल श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचा। मंदिर न्यास की ओर से गंगा द्वार पर पुष्प वर्षा कर डमरू के नाद के बीच भव्य स्वागत किया गया।

श्री काशी विश्वनाथ महादेव का दर्शन करने के बाद अतिथियों ने धाम में स्थित अन्न क्षेत्र में भोजन प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के सीईओ विश्व भूषण ने सभी अतिथियों के लिए सुगम दर्शन की व्यवस्था कराई। उन्होंने दल को श्री काशी विश्वनाथ धाम में उपलब्ध सुविधाओं एवं दर्शन पूजन की व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अतिथियों ने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ महादेव का दर्शन कर परम सुख की अनुभूति हुई।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  राजधानी में सुबह-सुबह आया तेज भूकंप, नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद और गाजियाबाद में लोगों ने महसूस किए झटके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link