TravelUttar Pradesh

लिया जोखिम और हो गया हादसा, बाइक सवार पांच दोस्तों में चार ने दम तोड़ा

इटावा, 21 फरवरी 2025:

यूपी के इटावा जिले में ऊसराहार- सरसईनावर मार्ग पर बीती रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार पांच दोस्तों में चार ने अपनी जान गंवा दी। हादसे से परिवारों में मातम पसरा है।

बाइक पर सवार थे पांचों युवक, किस वाहन से हुई टक्कर, पता नहीं चला

जिले के ही ग्राम दौलतपुर निवासी प्रांशु, आशीष, हिंमाशु, रोहित व राहुल निवासी नगरिया टोडर के साथ बाइक से जा रहे थे। बताते हैं कि सभी ऊसराहार बाजार गए थे। बताया गया कि वो किसी विवाह समारोह में हिस्सा लेने आये थे। यहीं से वापस घर की ओर लौट रहे थे। ये सभी पांचों दोस्त एक ही बाइक पर सवार थे। रात करीब साढ़े नौ बजे के आसपास इनकी बाइक रुद्रपुर चौराहे के पास पहुंची। बाइक की रफ्तार ज्यादा थी। आगे जा रहे किसी वाहन में ही इनकी बाइक टकराई और फिर सभी बेकाबू हुई बाइक के साथ सड़क पर गिर गए। बाइक किस वाहन से टकराई ये पता नहीं चल सका है।

गांव शोक में डूबा, परिजन सदमे में

Advertisement

रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को हादसे की खबर दी। पुलिस भी एक बाइक और पांच घायलों को देख अचरज में थी फिलहाल सभी को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र सरसाईनावर भेजा गया। यहां आशीष ने दम तोड़ दिया। वही सैफई मेडिकल कालेज में हिमांशु, रोहित व राहुल ने दम तोड़ दिया। प्रांशु का इलाज जारी है। एक साथ परिवार के जवान बेटों की मौत से गांव में मातम है वहीं परिजन भी सदमे में हैं।

ये भी पढ़ें  पलिया नगर पालिका चेयरमैन पद का उपचुनाव, 17 को होगा मतदान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link