NationalPoliticsReligiousUttar Pradesh

सीएम योगी सुबह 4 बजे कंट्रोल रूम में डटे, महाशिवरात्रि पर महाकुंभ स्नान की मॉनीटरिंग की

गोरखपुर, 26 फरवरी 2025:

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ पूरी तरह सक्रिय नजर आए। बीते सभी स्नान पर्वों की तरह आज भी उन्होंने सुबह 4 बजे से ही व्यवस्थाओं का जायजा लेना शुरू कर दिया। गोरखपुर प्रवास के चलते उनके लिए गोरखनाथ मंदिर में ही कंट्रोल रूम स्थापित किया गया, जहां से उन्होंने स्नान पर्व की पल-पल की मॉनिटरिंग की।

दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे गोरखपुर

मुख्यमंत्री योगी ने टीवी स्क्रीन पर महाशिवरात्रि स्नान की लाइव फीड देखी और कंट्रोल रूम से ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उनके निर्देश पर समस्त प्रशासनिक अधिकारी भी सुबह से ही मोर्चे पर डटे रहे। इससे पहले, सीएम योगी ने बसंत पंचमी और माघ पूर्णिमा अमृत स्नान के दौरान भी सुबह से वॉर रूम में अधिकारियों के साथ बैठक की थी और व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखी थी।

ये भी पढ़ें:

सुरक्षा व सुविधाओं का लिया जायजा

Advertisement

महाशिवरात्रि स्नान के साथ ही बुधवार को महाकुंभ का औपचारिक समापन होना है। इस महत्वपूर्ण आयोजन की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी ने पूरी स्थिति का गहन निरीक्षण किया। वह गोरखनाथ मंदिर स्थित कंट्रोल रूम में मौजूद रहे और टीवी पर महाकुंभ नगर समेत प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सुविधाओं की लाइव फीड देखते रहे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहें। उनके नेतृत्व और निर्देशों के तहत प्रशासनिक अमला पूरी मुस्तैदी से जुटा रहा।

ये भी पढ़ें  प्रतापगढ़ : फीस के कारण परीक्षा से रोका, नौवीं की छात्रा ने दे दी जान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link