NationalProjectsUttar Pradesh

राज्यपाल ने किए रामलला के दर्शन, अवध विवि के छात्रों से किया संवाद

अयोध्या, 28 फरवरी 2025:

यूपी के अयोध्याधाम में प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को श्री राम लला के दर्शन कर पूजा अर्चना की। राज्यपाल दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को अयोध्या पहुंचीं थीं। उन्होंने अवध विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया और छात्रों से रूबरू हुईं।

दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को पहुंचीं थीं गवर्नर

राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल गुरुवार को अयोध्या पहुंचीं थीं। उन्होंने अटल अतिथि गृह में म्यूरल का जायजा लिया। इसके बाद अयोध्या एयरपोर्ट पर शक्ति केंद्र का उद्घाटन किया। अवध विश्वविद्यालय के हॉस्टल का निरीक्षण कर उन्होंने विवि परिसर में ही रात्रि विश्राम किया।

ये भी पढ़ें:

दर्शन के बाद यूनिवर्सिटी के फार्मेसी भवन व लैब का हाल देखा

Advertisement

शुक्रवार की सुबह वो अयोध्याधाम स्थित श्रीराम लला के मंदिर पहुंचीं। उन्होंने पूजा कर दर्शन किये फिर मंदिर परिसर में हो रहे निर्माण कार्यों की जानकारी लेकर मौके पर चल रहे कार्य भी देखे। इसके बाद वो वापस डॉ.आरएमएल अवध विश्वविद्यालय पहुंचीं। गवर्नर ने विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन नवीन परिसर, फार्मेसी भवन, लेक्चर हॉल, लैब व अन्य कार्यो का निरीक्षण तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

ये भी पढ़ें  योग दिवस: गवर्नर, मंत्री व आला अफसरों संग हर वर्ग ने किए आसन, दिया फिट रहने का संदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link