Uttar Pradesh

पर्यटकों को खूब लुभा रहा है सरयू तट पर बना अयोध्या हाट

अयोध्या, 27 अगस्त

रामनगरी में पर्यटकों को लुभाने के लिए सरयू घाट पर अयोध्या हाट योजना शुरू की गई है। चौधरी चरण सिंह घाट पर शुरू की गई इस योजना का मकसद अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को यहां का स्वाद चखाने के साथ लग्जरी लाइफ का अनुभव देना है।

योजना के तहत घाट के कैनाल के किनारे लग्जरी कॉटेज व दुकानों को सजाकर पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया गया है। यहां पर रोजाना एक हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंच रहे हैं जबकि खास मौकों पर यह संख्या दोगुनी हो जाती थी।

अयोध्‍या विकास प्राधिकरण के वीसी अश्विनी कुमार पांडे ने बताया कि धर्मपथ के बगल स्थित चौधरी चरण सिंह घाट पर अयोध्‍या हाट का निर्माण करवाया गया है। इसे पर्यटन स्‍थल के रूप में वि‍कसित करने का काम एक एजेंसी को सौंपा गया है। अयोध्‍या हाट में फूड कोर्ट में आठ दुकानें हैं। इसमें पर्यटक स्थानीय व्यंजनों के अलावा अन्य प्रांतों के स्वाद का लुफ्त भी उठा सकते हैं। साथ ही रात में सरयू घाट का आनंद लोने के लिए लोगों के लिए स्‍टे पॉइंट भी विकसित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:

वीसी अश्वनी कुमार पांडे ने बताया कि अयोध्‍या हाट के पास 14 लग्जरी कॉटेज का निर्माण करवाया गया है, जहां पर्यटक स्‍टे कर सकते हैं। कॉटेज में सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। घाट और कैनाल का इलाका रात को खूबसूरत लाइटिंग से जगमग करता है। लग्जरी कॉटेज में ठहरने वाले पर्यटक नौका विहार के साथ ही रात को सरयू नदी के विहंगम दृश्य को निहार सकते हैं।

Advertisement

एडीए वीसी ने बताया कि अयोध्‍या हाट के पास ही नदी पर जेट्टी का निर्माण भी करवाया गया है, जहां पर्यटक बोटिंग का आनंद उठा रहे हैं। सरयू तट के पास के राम की पैड़ी, लता मंगेश्‍कर चौक, सरयू आरती, सरयू स्नान स्थल पर भ्रमण करने का मौका मिलता है। उन्हें राम कथा पार्क में आयोजित होने वाली रामलीलाओं और सांस्‍कृतिेक कार्यक्रमों का भी आनंद उठाने का मौका मिलता है।

ये भी पढ़ें  मामूली विवाद में चौराहे पर की थी फायरिंग... दो हमलावरों को पैर में गोली मारकर पुलिस ने दबोचा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link