CricketSportsUttar Pradesh

टीम इंडिया की फतह पर रात भर जागा भारत, चौराहों पर लहराया तिरंगा, पटाखे दागे, गुलाल उड़ा

लखनऊ, 10 मार्च 2025:

दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया की शानदार जीत ने भारतवासियों का दिल भी जीत लिया। होली से पहले देश के लिए इस गौरव भरे पल का जश्न हर जगह मनाया गया। लोग घरों से निकल कर चौराहों पर जमा हुए। चक दे इंडिया गूंजा तिरंगे लहराए और जमकर हुई आतिशबाजी के साथ अबीर गुलाल उड़ाया गया। लोगों ने गले मिलकर भी जीत की खुशियां साझा कीं।

दिखा होली-दीपावली का संगम, भारत माता की जय संग गूंजा जय श्री राम, बस यात्री भी उतर पड़े

मेरठ: टीम इंडिया के जीतते ही शहर के सबसे व्यस्त चौराहे बेगमपुल पर हजारों की संख्या में लोग एकत्र हुए और भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय श्रीराम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं और बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली का रंग बिखेरा, वहीं दीप जलाकर दीपावली की तरह इस खुशी को मनाया। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाइयां खिलाईं। बेगमपुल पर हालात थोड़े बेकाबू होते नजर आए। भीड़ इतनी अधिक हो गई कि पुलिस को कंट्रोल रूम से अतिरिक्त फोर्स मंगवानी पड़ी। कुछ अन्य स्थानों पर यातायात बाधित हो गया, क्योंकि बसों में बैठे यात्री भी इस खुशी में शामिल हो गए। लोगों ने सड़कों पर उतरकर ठुमके लगाए। इस जश्न में जय श्रीराम के नारे भी जमकर लगे। कुछ समूहों ने भगवा झंडा भी लहराया।

ये भी पढ़ें:

हर चौराहे पर जमा हुआ मजमा, चक दे इंडिया पर झूमे प्रशंसक

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज की सड़कों पर लोग रात भर टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाते नजर आए। लोकनाथ चौराहे पर होली पर्व जैसा नजारा दिखाई दिया। लोगों ने जमकर रंग खेला। बड़ी बड़ी स्क्रीनों पर टीम इंडिया के हर चौके छक्के पर भारत माता की जय का उद्घोष होता रहा। जीत दिलाने वाले चौके पर लोग खुशी से उछल पड़े। बस इसी के बाद दृश्य बदल गया कभी होली लगती कभी दीपावली लेकिन जोश कम नहीं पड़ा। इसी तरह का नजारा प्रयागराज के कई प्रमुख चौराहों पर देखने को मिला।

ये भी पढ़ें  मेरठ : स्टांप घोटाले से हड़कंप, पीड़ितों की डीएम से न्याय की गुहार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link