Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश : सीधी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और एसयूवी की टक्कर में करीब 7 लोगों की मौत

सीधी, 10 मार्च 2025

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सोमवार तड़के एक ट्रक और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के बीच हुई टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस उपाधीक्षक गायत्री तिवारी ने बताया कि यह घटना सीधी-बहरी रोड पर उपनी पेट्रोल पंप के पास देर रात करीब ढाई बजे हुई।

उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों में उस समय आमने-सामने टक्कर हो गई जब एसयूवी (टैक्सी सेवा) एक परिवार के सदस्यों को लेकर मैहर की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक सीधी से बहरी की ओर जा रहा था।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में एसयूवी में सवार सात लोगों की मौत हो गई तथा 14 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि नौ घायलों को आगे के इलाज के लिए पड़ोसी जिले रीवा रेफर किया गया है तथा अन्य का सीधी जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है तथा आगे की जांच जारी है

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश : शादी में डांस करते-करते शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link