NationalPolitics

अमेठी: युवक को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, पुलिस ने दोनों पक्षों को लिया हिरासत में

आदित्य मिश्र
अमेठी, 11 मार्च 2025:

उत्तर प्रदेश के अमेठी के भाले सुल्तान थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र में दबंगों ने युवक को पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के समय मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस गहराई से जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  पुण्यतिथि पर बापू को नमन... लखनऊ में सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, दिया ये संदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link