Uttar Pradesh

फरार BJP नेता सतीश भोंसले प्रयागराज में गिरफ्तार

प्रयागराज,13 मार्च 2025

महाराष्ट्र से फरार बीजेपी नेता सतीश भोंसले उर्फ खोक्या भाई को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। सतीश भोंसले पर हत्या के प्रयास, नारकोटिक्स और वन्य जीवों के शिकार सहित कुल आठ मामले दर्ज हैं। वह महाराष्ट्र बीजेपी की खानाबदोश जनजाति शाखा ‘भटके विमुक्त अघाड़ी’ का पदाधिकारी है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी और अब उसे हिरासत में लेने के लिए महाराष्ट्र पुलिस प्रयागराज पहुंच रही है। सतीश को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र ले जाया जाएगा। बताया जा रहा है कि वह महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक सुरेश धस का करीबी है और पहले भी पिटाई के एक मामले को लेकर सुर्खियों में आ चुका है।

सतीश भोंसले के खिलाफ महाराष्ट्र में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वन विभाग की छापेमारी में उसके घर से कई वन्य जीवों के अवशेष बरामद हुए थे। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कार में बैठकर नोटों की गड्डियां डैशबोर्ड पर रखता और कैमरे की ओर दिखाता नजर आ रहा है। इस वीडियो ने सतीश भोंसले पर लगे आरोपों को और मजबूत कर दिया है, जिससे उसके खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  वाराणसी ब्रेकिंग: 27 साल बाद 'हैरिटेज हत्याकांड' के 50,000 के इनामी को गुजरात से दबोचा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link