NationalUttar Pradesh

होली व जुमे की नमाज पर पुलिस चौकन्नी, अफसरों की गुजारिश पर दोपहर दो बजे बाद होगी नमाज

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 13 मार्च 2025:

यूपी के वाराणसी जिले में रंग भरी एकादशी के बाद से ही होली उत्सव का रूप ले चुकी है। शुक्रवार को रमजान का जुमा और होली पर्व एक साथ होने के कारण प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है। रंग में भंग न हो इसके लिए पुलिस भी रणनीति बनाकर मैदान में उतरने को तैयार है। इसी कड़ी में उसने मुस्लिम धर्म गुरुओं से गुजारिश की इसके बाद जुमे की नमाज दो बजे के बाद पढ़ी जानी तय हुई है।

कमिश्नर ने की बैठक, जुलूस मार्गों पर रहेगी ड्रोन की नजर, धार्मिक स्थानों की सुरक्षा बढ़ी

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एस. चन्नप्पा ने अफसरों के साथ एक बैठक की। इसमें इलाकों का जिक्र कर विचार विमर्श किया गया। कहा कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने और सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।किसी भी नई परंपरा की शुरुआत की अनुमति नहीं दी जाएगी। मिली-जुली आबादी वाले क्षेत्रों में होलिका दहन स्थलों पर विशेष पुलिस तैनात की गई है। होली के जुलूस मार्गों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। काशी विश्वनाथ मंदिर, ज्ञानवापी सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

Advertisement

काजी-ए-शहर ने किया नमाज के बदले हुए समय का एलान

मरकजी दारुल इफ्ता जमात रजाए मुस्तफा बनारस व काजी-ए-शहर खलीफा ए ताजुस सहरियाह मौलाना जमील अहमद ने कहा कि जिला प्रशासन की गुजारिश पर जुमा को जिस मस्जिदों में दो बजे से पहले नमाज अदा की जाती है, वहां पर दो बजे के बाद कर दी जाए। जिन मस्जिदों में दोपहर दो या दो बजे के बाद जुमा की नमाज होती है, वह पूर्व के समय के अनुसार अदा की जाए। यह निर्णय होली और जुमा के त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए लिया गया है।

ये भी पढ़ें  वाराणसी में पदयात्रा पर निकले अजय राय...सड़कों पर गढ्ढे दिखाए, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link