CrimeDelhi

दिल्ली : पिता से झगड़े के दौरान आचानक चली गोली, 21 वर्षीय बेटे की मौत

नई दिल्ली, 17 मार्च 2025

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा में अपने पिता के साथ झगड़े के दौरान गलती से सीने में गोली लगने से 21 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सचिन कुमार के रूप में हुई है तथा उसके पिता एक निजी संगठन में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते हैं।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात घर लौटने के बाद सचिन कुमार का अपने परिवार के साथ गरमागरम झगड़ा हुआ। उन्होंने बताया कि गुस्से में आकर उसने अपने पिता की लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक छीन ली और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। जैसे ही उसके पिता ने उससे बंदूक छीनने का प्रयास किया, बंदूक से गलती से गोली चल गई, जो सचिन के सीने में जा लगी। उन्हें तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने कहा, “हमने हथियार जब्त कर लिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।”

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  काशी की कला: चांदी के अरघे वाले शिवलिंग में पिरोई सावन की थीम, भेंट पाकर खुश दिखे पीएम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link