National

एक-दूसरे से जुदा हुए क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा, तलाक पर वकील ने की पुष्टि

मुंबई, 20 मार्च 2025

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की खबरें आखिरकार सच साबित हुईं। गुरुवार को दोनों ने आधिकारिक रूप से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया। उनके वकील ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, “तलाक हो गया है। शादी भंग हो गई है।” हालांकि, उन्होंने इससे ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया।

कोर्ट ने दिया था 20 मार्च तक फैसला करने का निर्देश :

इससे पहले, बॉम्बे हाईकोर्ट ने पारिवारिक अदालत को 20 मार्च तक तलाक पर फैसला सुनाने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने छह महीने की अनिवार्य कूलिंग पीरियड से छूट देने की भी मंजूरी दी थी, जिससे तलाक की प्रक्रिया जल्द पूरी हो सकी।

ये भी पढ़ें:

 2020 में हुई थी शादी, लंबे समय से थे अलग :

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने दिसंबर 2020 में शादी की थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों अलग रह रहे थे। उन्होंने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी थी और कूलिंग पीरियड माफ करने की मांग की थी।

अब आगे क्या?

तलाक के बाद दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं। हालांकि, इस मामले पर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ये भी पढ़ें  शेयर बाजार : सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 80,397 पर पहुंचा, निफ्टी भी 161 अंक बढ़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button