NationalUttar Pradesh

इलाहाबाद बार एसोसिएशन ने भ्रष्टाचार के आरोपी जज के इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर का किया विरोध

अमित मिश्रा

प्रयागराज, 21 मार्च 2025:

इलाहाबाद बार एसोसिएशन ने दिल्ली हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश के इलाहाबाद हाईकोर्ट स्थानांतरण के फैसले का पुरजोर विरोध किया है। यह कदम न्यायपालिका की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े करने वाला बताया जा रहा है।
दिल्ली हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश के आवास पर हाल ही में लगी आग की घटना के बाद अग्निशमन दल आग बुझाने आया जिसमे पुलिस फ़ोर्स की मौजूदगी में बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई। इसके बाद न्यायाधीश पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। मामले की जांच के बजाय, कॉलेजियम ने त्वरित निर्णय लेते हुए उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट स्थानांतरित कर दिया।

बार एसोसिएशन का रुख

इलाहाबाद बार एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि यह फैसला न्यायिक प्रक्रिया के मानकों के विपरीत है। उन्होंने कहा, “भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बीच जज को इलाहाबाद भेजना, न्याय प्रणाली को प्रयोगशाला बनाने जैसा है। यदि कॉलेजियम को उनकी निर्दोष होने पर भरोसा है, तो पहले जांच पूरी होनी चाहिए थी। इस कदम से हाईकोर्ट की विश्वसनीयता खतरे में पड़ गई है।”

Advertisement

आगे की कार्रवाई

बार एसोसिएशन 24 मार्च को दोपहर 1 बजे जनरल हाउस बैठक आयोजित कर रही है, जिसमें सभी अधिवक्ताओं से इस मुद्दे पर रणनीति बनाने का आग्रह किया गया है। यदि सदस्य सहमत हुए, तो बड़े पैमाने पर आंदोलन की योजना है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि “किसी भी सूरत में आरोपी जज को इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्वीकार नहीं किया जाएगा।”

ये भी पढ़ें  एयर इंडिया दुर्घटना : घटनास्थल से कुल 318 मानव अंग बरामद, जमीन पर 19 लोगों की मौत की सरकार ने पहली बार की पुष्टि

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link