CrimeUttar Pradesh
उत्तरप्रदेश : शादी का झांसा देकर पीएचडी छात्रा से होटल में रेप, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

लखनऊ, 27 मार्च 2025
लखनऊ के एक इंजीनियरिंग संस्थान में पीएचडी छात्रा से शादी का झांसा देकर कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में एक बाराबंकी के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
यहां पीजीआई थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) ने कहा, ”एफआईआर मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर में दर्ज की गई थी और सोमवार को यहां स्थानांतरित कर दी गई।” पुलिस सूत्रों के अनुसार, जबलपुर की मूल निवासी पीड़िता ने अभिनव श्रीवास्तव पर शादी का झांसा देकर 2023 में कई मौकों पर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। घटना पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में घटी।
एसएचओ ने कहा, “हमने मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”






