Uttar Pradesh

30 रुपये हुए गायब, तलाशी को शिक्षिका ने छात्रा के उतरवा दिए कपड़े

आदित्य मिश्र

अमेठी, 30 मार्च 2025:

यूपी के अमेठी जिले में बहादुरपुर ब्लॉक के एक विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा के साथ खुद एक शिक्षिका ने अपमान से भरा अमानवीय व्यवहार कर दिया। छात्रा का आरोप है कि 30 रुपये चुराने के झूठे शक में उसके कपड़े उतरवा कर तलाशी ली और गाली दी गई। उसकी मां ने इस व्यवहार पर न्याय मांगा है।

अन्य बच्चे देखते रहे, मैडम रूम में तलाशी लेतीं रहीं

ये भी पढ़ें:

बहादुरपुर ब्लाक क्षेत्र में रहने वाली कक्षा सात की छात्रा के साथ ये घटना बीते 27 मार्च को हुई। वो रोजाना की तरह स्कूल गई थी। किसी लडक़ी के।30 रुपये गायब हो गए इसी के बाद पैसे चुराने की शिकायत वहां शिक्षिका से की गई। छात्रा का कहना है कि उसे विज्ञान कक्ष में ले जाया गया। मैडम ने उसे गाली दी और कपड़े उतरवा कर तलाशी ली। इस दौरान अन्य बच्चे सब देख रहे थे। तलाशी में उसके पास कोई रुपये नहीं मिले।

Advertisement

आहत मां ने पुलिस व शिक्षा विभाग से की शिकायत

इस शर्मनाक हरकत से आहत छात्रा घर तो आ गई लेकिन उसने मां को फौरन ये बात नहीं बताई। उसे गुमसुम देख मां ने कई बार पूछा तो उसने पूरी बात बताई। मां ने 30 मार्च को फुरसतगंज थाने और शिक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की मां का आरोप है कि स्कूल में शिक्षिका ने उसकी बेटी को बेइज्जत किया, जिससे वह मानसिक रूप से आहत है।

पुलिस और शिक्षिका दोनों ने कहा.. आरोप असत्य

वहीं शिक्षिका ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि किसी छात्रा के पैसे गुम हो गए थे, जिसकी जांच के लिए दूसरी छात्रा ने खुद तलाशी ली थी। उन्होंने किसी भी प्रकार की बदसलूकी नहीं की। फुरसतगंज थाना प्रभारी श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि मामले की शिकायत पर जांच कराई गई, जिसमें शिक्षिका पर लगे आरोप असत्य पाए गए।

ये भी पढ़ें  Bihar By-Election: बिहार में 12 रैलियां करेंगे ओमप्रकाश राजभर, नवादा की रैली में गरजे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link