Uttar Pradesh

वाराणसी में मुठभेड़ : लूट में वांटेड दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 6 अप्रैल 2025:

वाराणसी के बड़ागांव क्षेत्र के पूरबपुर पोखरे के पास रविवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने इस दौरान दो शातिर अपराधियों को घायल अवस्था में धर दबोचा। दोनों बदमाश हाल ही में क्षेत्र में हुई एक बड़ी लूट की घटना में शामिल पाए गए हैं।

पूरबपुर पोखरे के पास चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

ये भी पढ़ें:

डीसीपी गोमती प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी अहरक गांव में बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। इस पर पुलिस ने पूरबपुर पोखरे के पास बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग शुरू की। एक बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे बाइक मोड़कर भागने लगे।

Advertisement

पुलिस टीम ने जब पीछा किया तो पीछे बैठे बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लग गई। घायल बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मौके से पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया।

सर्राफा कारोबारी पिता-पुत्र को गोली मारकर की थी लूटपाट

घायलों की पहचान विकास यादव निवासी घोघवा रामपुर, थाना खानपुर, गाजीपुर और गोलू उर्फ आशीष यादव निवासी लठवा, थाना चौबेपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाश 9 मार्च को बड़ागांव क्षेत्र के अहरक पश्चिमपुर में सर्राफा व्यवसायी विकास (24) की दुकान पर हुई लूटकांड में भी शामिल थे। उस दिन तीन अज्ञात बदमाशों ने व्यवसायी विकास और उनके पिता सियाराम (43) को गोली मारकर घायल कर दिया और 22 हजार रुपये नकद व चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस इनके तीसरे साथी की तलाश में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें  राष्ट्रपति ने लगाया ध्यान, योग अभियान का किया शुभारंभ, कहा...चुनौतियों का समाधान है 'मेडिटेशन'

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link