Uttar Pradesh

जल्द दौड़ेंगी हाई स्पीड ट्रेन और मेट्रो एक ही ट्रैक पर – नमो भारत कॉरिडोर का फिनिशिंग कार्य अंतिम चरण में

अनमोल शर्मा

मेरठ,9 अप्रैल 2025:

दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर निर्माण कार्य लगातार प्रगति पर है और अब शताब्दी नगर स्टेशन तक सभी निर्माण व फिनिशिंग कार्य अपने अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं। वर्तमान में नमो भारत ट्रेनें न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक 55 किलोमीटर के खंड पर संचालित हो रही हैं। इसके आगे मेरठ-मोदीपुरम दिशा में स्थित शताब्दी नगर स्टेशन के लिए ट्रैक और ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन) का काम पूरा हो चुका है।

शताब्दी नगर स्टेशन की लंबाई 215 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर और ऊंचाई 15 मीटर है। यहां नमो भारत और मेरठ मेट्रो, दोनों का स्टॉप होगा। दो एंट्री-एग्जिट प्वाइंट और पार्किंग सुविधा के साथ यह स्टेशन मेरठ शहर के अंदरूनी हिस्सों को सीधे कॉरिडोर से जोड़ेगा। इससे न केवल ब्रह्मपुरी, रेल विहार, पंचवटी एन्कलेव, जलवायु टॉवर जैसे इलाकों के लोग लाभान्वित होंगे, बल्कि औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए भी यह एक बड़ी राहत बनेगा।

ये भी पढ़ें:

एक अनूठी पहल के तहत, भारत में पहली बार सेमी हाई स्पीड ट्रेन और मेट्रो एक ही ट्रैक पर संचालित होंगी। मेरठ मेट्रो के लिए शताब्दी नगर चौथा स्टेशन होगा और इसके बाद क्रमशः परतापुर और रिठानी मेट्रो स्टेशन आएंगे। इन दोनों स्टेशनों पर फिनिशिंग कार्य लगभग पूर्ण है, जिनमें अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

नमो भारत और मेट्रो ट्रेनों में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी – एर्गोनॉमिक सीटें, 700 यात्रियों की क्षमता, 100% मेड-इन-इंडिया निर्माण, एलईडी डिस्प्ले, चार्जिंग पोर्ट, सीसीटीवी, आपातकालीन टॉकबैक सिस्टम और प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (PSD) जैसी सुविधाएं यात्रियों को आधुनिक यात्रा का अनुभव देंगी। साथ ही, विशेष तौर पर मेडिकल स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के लिए भी स्थान निर्धारित किया गया है।

एनसीआरटीसी द्वारा ट्रायल रन शुरू किए जा चुके हैं और बहुत जल्द शताब्दी नगर स्टेशन को भी संचालन में लाया जाएगा, जिससे मेरठ शहर के लोग सीधे और तीव्र गति से दिल्ली तक का सफर तय कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश : मेले से घर जा रही 19 वर्षीय लड़की से गैंगरेप, दोस्त को बांधकर पीटा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link