Uttar Pradesh

जुम्मे के दिन मस्जिद में कांड ! फिजा ख़राब करने की कोशिश में था कल्लू … महज 5 घंटे में खुल गया भेद

मयंक चावला

आगरा, 11 अप्रैल 2025:

उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना मंटोला क्षेत्र स्थित शाही जामा मस्जिद में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां जानवर का कटा हुआ सिर मिला। घटना को लेकर इलाके में तनाव फैलने की आशंका थी, लेकिन आगरा पुलिस ने महज 5 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर हालात को काबू में कर लिया।

आरोपी की पहचान नजीरुद्दीन उर्फ कल्लू, निवासी ढ़ोलीखार, मंटोला के रूप में हुई है, जो फिलहाल शाहगंज के कोलाई क्षेत्र में परिवार के साथ रह रहा था। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि सुबह 7 बजे सूचना मिलने के बाद 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को CCTV फुटेज खंगालने में लगाया गया था। एक दुकानदार की मदद से पुलिस ने नजीरुद्दीन उर्फ़ कल्लू पुत्र सलाउद्दीन को ट्रेस कर लिया।

ये भी पढ़ें:

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना शहर की फिजा बिगाड़ने और धार्मिक उन्माद फैलाने की मंशा से की गई। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या नजीरुद्दीन मंदबुद्धि है और किसी के बहकावे में आकर यह कृत्य किया गया।

Advertisement

घटना के बाद पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है, खासकर इसलिए क्योंकि आज जुम्मे की नमाज भी होनी है। प्रशासन और मस्जिद कमेटी द्वारा शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

प्रशासन ने सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की है, और जनता से संयम बरतने की अपील की है। पुलिस की पूछताछ और जांच फिलहाल जारी है।

ये भी पढ़ें  विकास उत्सव में सीएम ने दिया 500 करोड़ का तोहफा, कहा…मिर्जापुर में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link