Uttar Pradesh

लखनऊ में जातीय जनगणना को लेकर पोस्टर वॉर, राहुल-अखिलेश से पूछा… कौन जात?

लखनऊ, 6 मई 2025:

लखनऊ में सियासी पोस्टर वॉर जारी है। ताजा हमला जातीय जनगणना को लेकर किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से जातीय जनगणना कराने के फैसले के बाद भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के बाहर एक नया होर्डिंग लगाया गया है।

भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अमित त्रिपाठी की ओर से लगाई गई होर्डिंग पर लिखा है: “जातीय जनगणना की उठाई आवाज, अब बताओ कौन जात?” इस होर्डिंग में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीरें शामिल हैं, और सीधे तौर पर उनकी जाति पर सवाल उठाया गया है। अमित ने दावा किया कि जो नेता जातीय जनगणना की मांग सबसे अधिक करते हैं, वही अपनी जाति छिपा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा में जब अखिलेश यादव से उनकी जाति पूछी गई थी, तो वह नाराज़ हो गए थे। लेकिन अब, जब जातीय जनगणना होनी है, तो देश के हर व्यक्ति को अपनी जाति बतानी ही पड़ेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  8 साल के मासूम की घर के पीछे बोरे में मिली लाश, सिर और गर्दन पर खून से लथपथ पाया गया बच्चा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link