Uttar Pradesh

ऑपरेशन सिंदूर पर मेरठ में जश्न, ई-रिक्शा यूनियन ने बांटे लड्डू, अवमुक्तेश्वरानंद ने की तारीफ

अनमोल शर्मा

मेरठ,7 मई 2025:

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” की शुरुआत करते हुए पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया। भारतीय सेना की इस कार्रवाई में कई आतंकी शिविर नष्ट कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक लड़ाई की शुरुआत मानी जा रही है।

हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा था और अब इस जवाबी हमले से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मेरठ में ई-रिक्शा यूनियन ने लड्डू बांटकर सेना का धन्यवाद किया और भारत माता की जय के नारे लगाए।
इस अवसर पर जगद्गुरु स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने भारतीय सेना और सरकार के कदम का स्वागत करते हुए कहा, “यह शुरुआत है। अब पाकिस्तान और आतंकियों का मनोबल पूरी तरह तोड़ देना चाहिए। यह कार्रवाई पाकिस्तान को लंबे समय तक याद रहनी चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि जो आतंक को पनाह देते हैं, उनके लिए भी अब किसी तरह की हमदर्दी नहीं होनी चाहिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें  136 वर्षीय सन्त स्वामी परमानंद पुरी पहुंचे अयोध्या धाम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link