Uttar Pradesh

गोरखपुर : युवक की पीट-पीटकर हत्या, रात में बुलाकर ले गए थे बाइक सवार युवक

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 15 मई 2025:

यूपी के गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान धीरज निषाद उर्फ विधायक (22 वर्ष) पुत्र मुखलाल निषाद निवासी ग्राम नदुआज्ञानपार, काली मंदिर टोला के रूप में हुई है। वह पेंट-पॉलिश का काम करता था।

ये भी पढ़ें:

परिजनों के अनुसार बुधवार रात कुछ युवक धीरज को गांव स्थित काली मंदिर के पास से बाइक पर बैठाकर ले गए। गांव में 20 नंबर बोरिंग के पास उसका शव मिला। युवक के सिर पर गंभीर प्रहार के निशान मिले हैं। आशंका है कि धीरज की पीट-पीटकर हत्या की गई।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने मृतक के भाई और बहन से भी पूछताछ की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। धीरज को बुलाकर ले जाने वाले युवकों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें  एक माह में 1.60 लाख मोबाइल यूजर शिफ्ट हुए बीएसएनएल पर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link