Uttar Pradesh

लखनऊ में दबंग बिजली चोरों पर कसेगा शिकंजा : पुलिस और पीएसी के साथ टीमें करेंगी जांच

लखनऊ, 19 मई 2025:

राजधानी लखनऊ में बिजली चोरी की जांच करने वाली टीमों पर हो रहे हमलों को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। अब चेकिंग दस्तों के साथ पुलिस के अलावा पीएसी (प्रांतीय आर्म्ड कॉन्स्टेबुलरी) के जवान भी मौजूद रहेंगे। यह अभियान बुधवार से शुरू किया जाएगा।

मालूम हो कि शनिवार को ठाकुरगंज क्षेत्र की जाफरिया कॉलोनी में बिजली चोरी पकड़ने पहुंची गऊघाट उपकेंद्र की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया था। कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटा गया, जिसमें जेई समेत कई कर्मी घायल हो गए थे। इससे पहले भी चेकिंग दस्तों के साथ मारपीट की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

इन घटनाओं को देखते हुए चेकिंग दस्ते कई इलाकों में जाने से कतराते हैं। इसके मद्देनजर पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की। प्रशासन ने बिजली चोरों पर लगाम कसने के लिए चेकिंग दस्तों को पीएसी उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। चेकिंग के दौरान सुरक्षा के लिए स्थानीय थानों को भी सहयोग देने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का मानना है कि पीएसी की मौजूदगी से दबंग बिजली चोरों पर अंकुश लगाया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें:

पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के अनुसार बिजली चोरी करने वाले लोग पहले जहां शाम को कटिया लगाते थे लेकिन अब यह काम रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक किया जाने लगा है। रात को बिजली चोरी की जांच करना आसान नहीं होता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  गोरखपुर में पोस्टर वार : ‘सांसद रत्न’ रवि किशन को बधाई के साथ विपक्ष का तंज, उठाए गंभीर सवाल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link