Uttar Pradesh

सीएम से मिला पत्रकार राघवेंद्र का परिवार, दिया न्याय का भरोसा

लखनऊ, 19 मई 2025:

यूपी की राजधानी में सोमवार को सीतापुर से आए पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई के परिवार ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। परिवार ने आर्थिक मदद व सरकारी नौकरी की गुहार लगाई। इस पर सीएम ने उन्हें न्याय मिलने का भरोसा दिया।

बता दें कि सीतापुर निवासी पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गत आठ मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस घटना का खुलासा कर आरोपियों को जेल भी भेज चुकी है। सीतापुर में रहने वाले परिवार की जीविका राघवेंद्र पर ही आश्रित थी। सोमवार को मृतक राघवेंद्र की पत्नी रश्मि पुत्र आराध्य पुत्री असिम्ता व पिता महेंद्र बाजपेई ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपनी समस्या रखी। परिजनों ने आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर भी अपना पक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को सुना और न्याय का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  भरोसेमंद कर्मचारी ने दिया धोखा...ज्वैलर्स पहुंचा थाने, खुद पर उड़ेला पेट्रोल फिर ये हुआ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link