NationalUttar Pradesh

हम सीमा पार के आतंकियों का इलाज करते हैं…. अस्पताल के कार्यक्रम में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

लखनऊ, 21 मई 2025:

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित एक निजी अस्पताल के कार्यक्रम में पहुंचे देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को सेना के हालिया ऑपरेशन और डॉक्टरों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि “आप मरीजों का इलाज करते हैं, हम सीमा पार के आतंकियों का।”

उन्होंने हाल ही में सेना द्वारा अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय सेनाओं ने एक कुशल सर्जन की तरह आतंकवाद की जड़ों पर वार किया। यह ऑपरेशन पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर सफलतापूर्वक पूरा किया गया। बड़ी संख्या में आतंकवादियों का सफाया कर देश की सुरक्षा को मजबूत किया गया।

ये भी पढ़ें:

राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की आदत है कि वह जल्दी मानता नहीं। जब उसने भारत की धार्मिक स्थलों जैसे मंदिर, गिरिजाघर और गुरुद्वारों को निशाना बनाना शुरू किया, तब भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में उसे घुटनों पर ला दिया।

Advertisement

उन्होंने सेना और डॉक्टरों के बीच समानता पर भी प्रकाश डाला। कहा कि जैसे डॉक्टर मरीज की जान बचाने के लिए हर परिस्थिति में तैयार रहते हैं, वैसे ही सैनिक राष्ट्र की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। सैनिक और डॉक्टर दोनों नाजुक हालात में बड़े फैसले लेते हैं और अपने-अपने मोर्चों पर डटे रहते हैं।

रक्षामंत्री ने देश के विकास लक्ष्य का ज़िक्र करते हुए कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में डॉक्टरों की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने कोविड महामारी के दौरान डॉक्टरों के साहस और सेवा भावना की सराहना की और उन्हें देश के भविष्य निर्माण में भागीदार बताया।

ये भी पढ़ें  पहलगाम आतंकी हमला : लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के 'बिगड़े' सुर... लखनऊ में केस दर्ज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link