Uttar Pradesh

समाजवादी पार्टी के संत सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हनुमानगढ़ी के महंत बाबा भवनाथ दास का निधन

अयोध्या, 10सितम्बर 2024

समाजवादी पार्टी के संत सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हनुमानगढ़ी के महंत बाबा भवनाथ दास का 7 सितम्बर की देर शाम निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे, जिससे वह राजनीतिक आयोजनों में भी शामिल नहीं हो पा रहे थे।

शनिवार की शाम को वह अपने आवास पर थे। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया। रविवार सुबह उनका सरयू में जल समाधि दी गयी। महंत के निधन की सूचना फैलते ही समाजवादी पार्टी के नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।

शिष्य इंद्रसेन पहलवान ने बताया कि दो साल पहले बाबा भवनाथ दास का घुटने का ऑपरेशन कराया गया था और पिछले कुछ दिनों से वह अपने आवास पर ही रह रहे थे। आज अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उनका निधन हो गया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  अयोध्या : राम मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए नियुक्ति होंगे नए अर्चक, 30 जून तक करें आवेदन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link