Uttar Pradesh

वाराणसी में गायिका नेहा सिंह के खिलाफ केस, पीएम मोदी को ‘जनरल डायर’ कहने पर मचा बवाल

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 21 मई 2025:

सोशल मीडिया पर अपने राजनीतिक व्यंग्य गीतों से चर्चा में रहने वाली लोकगायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ वाराणसी के लंका थाने में केस दर्ज किया गया है। यह केस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘जनरल डायर’ कहने और ‘चौकीदार कायर बा’ जैसे तंज भरे गीतों के चलते दर्ज कराया गया है।

नेहा पर आरोप है कि उनके गीतों और सोशल मीडिया पोस्ट से राष्ट्रीय एकता को ठेस पहुंची और सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान हुआ। हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह की शिकायत पर यह एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने दावा किया कि नेहा के वीडियो पाकिस्तानी मीडिया में चलाए जा रहे हैं, जिससे देश में आक्रोश फैल रहा है।

ये भी पढ़ें:

जानकारी के अनुसार वाराणसी के 26 थानों में नेहा के खिलाफ करीब 400 से अधिक शिकायतें दी गईं, जिनमें से एक पर लंका थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। इस मामले पर नेहा सिंह राठौर ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। एक्स पर एक के बाद एक चार पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जब खुद 400 पार नहीं कर पाए, तो मेरे खिलाफ 400 शिकायतें दर्ज करवा दीं! बनारस कबीर की धरती है। मैं किसी सिकंदर लोदी से नहीं डरती। कबीर मेरे गुरु हैं, और मैं आपसे नहीं डरूंगी। बनारस मेरा घर है, प्रधानमंत्री मेहमान हैं। यहां की जनता जल्द सवाल पूछेगी।

Advertisement

इससे पहले लखनऊ के हजरतगंज थाने में भी नेहा पर मुकदमा दर्ज हो चुका है। इस मामले को रद्द कराने के लिए उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दाखिल की है। उनका कहना है कि उन्हें एक सुनियोजित साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  सावधान : लीकेज बताकर घरों से सिलेंडर उड़ा रहे फर्जी एजेंसी कर्मचारी, फुटेज के सहारे तलाश तेज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link