EducationUttar Pradesh

पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 का कार्यक्रम घोषित, 29 जून से 2 जुलाई तक होगा एग्जाम

प्रयागराज, 27 मई 2025:

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) मुख्य परीक्षा-2024 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई तक दो सत्रों में प्रयागराज और लखनऊ में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 947 पदों पर भर्ती की जाएगी।

आयोग ने पहले घोषित समयावधि में संशोधन करते हुए नई तिथियां और परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। पीसीएस-2024 की प्रारंभिक परीक्षा में 15,066 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था, जो अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम

29 जून: प्रथम सत्र में सामान्य हिंदी, द्वितीय सत्र में निबंध
30 जून: प्रथम सत्र में सामान्य अध्ययन – प्रश्नपत्र 1, द्वितीय सत्र में प्रश्नपत्र 2
1 जुलाई: सामान्य अध्ययन – प्रश्नपत्र 3 और प्रश्नपत्र 4
2 जुलाई: सामान्य अध्ययन – प्रश्नपत्र 5 और प्रश्नपत्र 6, जो कि विशेष रूप से उत्तर प्रदेश आधारित होंगे

Advertisement

यह परीक्षा परंपरागत (वर्णनात्मक) पद्धति से ली जाएगी। कुल 1500 अंकों की इस परीक्षा में छह सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र (प्रत्येक 200 अंक) तथा सामान्य हिंदी व निबंध के प्रश्नपत्र (प्रत्येक 150 अंक) होंगे। सामान्य हिंदी में न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा, जिसकी सीमा शासन या आयोग द्वारा निर्धारित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट देखते रहें।

ये भी पढ़ें  मिल्कीपुर में बीजेपी की वापसी, चंद्रभानु पासवान ने सपा के पोस्टर बॉय को हराया!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link