HealthUttar Pradesh

यूपी की राजधानी में दाखिल हुआ कोरोना… पहला पॉजिटिव केस मिला

लखनऊ, 27 मई 2025:

यूपी की राजधानी में मंगलवार को पहला कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। संक्रमित बुजुर्ग हैं और कुछ दिन पहले धार्मिक यात्रा से अलीगंज स्थित अपने घर लौटे हैं। एसजीपीजीआई में हुई जांच में पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

इधर कुछ दिनों से देश के कुछ राज्यों में कोविड संक्रमण फैलने का मामला सामने आया था। इनकी संख्या बहुत मामूली है लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय से लेकर विभाग तक अलर्ट है। संक्रमण की खबरों के बीच यूपी की राजधानी में मंगलवार को में एक मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लखनऊ के सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि एसजीपीजीआई में हुई जांच में मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

संक्रमित बुजुर्ग अलीगंज निवासी हैं। वो कुछ दिन पूर्व धार्मिक यात्रा पर बाहर गए थे। घर वापसी के बाद उनकी तबीयत खराब हुई तो परिजनों ने पीजीआई में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान राहत मिलने पर उन्हें घर भेज दिया गया था। इस बीच उनका सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया था। उसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  वाराणसी में बेखौफ अपराधी, सिगरेट देने से मना करने पर दुकानदार को गोली मारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link