Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में पूरे परिवार को जबरन ईसाई बनाने का प्रयास, आरोप में पांच महिलाओं सहित 9 लोग गिरफ्तार

दुर्ग, 31 मई 2025

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्य़वाही करते हुए धर्मपरिवर्तन के मामले में पांच महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी एक परिवार के सदस्यों को जबरन ईसाई धर्म में परिवर्तित करने की कोशिश कर रहे थे।

मामले में पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पादरी ममता कुमारी दीक्षित (50), सपन दीप (42), उनके बेटे शुभम (24), राजेश पटेल (35), उनकी पत्नी मधु तांडी (35), नीता बघेल (40), उनकी बेटी देवंती (21), बिनी तांडी (30) और रिबेरो विलियम्स (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि यह घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर-दुर्ग जांच चौकी के पास स्थित एक घर में हुई और इस संबंध में एक स्थानीय निवासी ने शिकायत दर्ज कराई है। “शिकायत के अनुसार, आरोपी व्यक्तियों ने गुरुवार रात मधु टांडी के आवास पर एक चंगाई सेवा बैठक आयोजित की, जहां उन्होंने कथित तौर पर परिवार को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने का प्रयास किया। घटना के बारे में पता चलने पर एक स्थानीय निवासी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत पर कार्यवाही करते हुए पुलिस की एक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि उन्हें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य, जिसका उद्देश्य किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना है) और छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 4 के तहत गिरफ्तार किया गया। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्य़वाही जारी हैं।

ये भी पढ़ें:

 

Advertisement

ये भी पढ़ें  Air India Pilot Suicide: मुंबई कोर्ट ने बॉयफ्रेंड को दी जमानत, उकसाने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link