CrimeUttar Pradesh

अमेठी : मोबाइल पर बात करने से नाराज पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, मौके से गिरफ्तार

आदित्य मिश्र

अमेठी, 2 जून 2025:

यूपी के अमेठी जनपद में दिलदहला देने वाली एक वारदात हुई जिसमें एक पति ने मोबाइल पर लगातार बात करने को लेकर नाराजगी में पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात रामगंज क्षेत्र के शिवपुर मवैया गांव की है, जहां आरोपी ने कुल्हाड़ी से पत्नी की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ऋषि वर्मा ने चार साल पहले गांव की ही रहने वाली प्रतिभा बनवासी उर्फ प्रिया से प्रेम विवाह किया था। दंपती की एक तीन साल की बेटी भी है। सोमवार दोपहर जब प्रतिभा घर के बाहर छप्पर के नीचे आराम कर रही थी, तभी ऋषि कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और पत्नी पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें:

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के वक्त प्रतिमा मोबाइल पर बात कर रही थी, जिससे नाराज होकर पति ने पहले पूछताछ की और फिर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद ऋषि ने घर के अंदर से कुल्हाड़ी लाकर पत्नी की हत्या कर दी।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को कुल्हाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच मोबाइल फोन को लेकर अक्सर विवाद होते थे।

ये भी पढ़ें  बिजली पर सियासी ‘करंट’ तेज : अखिलेश बोले- जनता भाजपा को धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link