CrimeUttar Pradesh

हत्या की फिर लाश के साथ बैठा रहा, थाने जाकर बोला…सर मैने पत्नी को मार डाला

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 4 जून 2025:

यूपी के गोरखपुर जिले में हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई। यहां सहजनवा थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद एक घण्टे तक खून से सनी फर्श पर उसकी लाश के साथ बैठा रहा बाद में खुद ही थाने जाकर पुलिस के सामने जुर्म कबूल कर लिया। बताया गया कि दोनों ने लव मैरिज की थी लेकिन युवक पत्नी पर किसी और से अफेयर होने का शक करता था।

दो साल पूर्व मंदिर में किया था प्रेम विवाह, कर्नाटक में बढ़ई का काम करता था पति

ये भी पढ़ें:

सहजनवा थाना क्षेत्र के पिपरा वार्ड संख्या नौ में किराए का कमरा लेकर युवक अंगद शर्मा और उसकी पत्नी नेहा रहते थे। अंगद ने परिवार की रजामंदी के खिलाफ जाकर दूसरी जाति की युवती नेहा से दो साल पहले मंदिर में शादी की थी। परिवार की जीविका चलाने के लिए अंगद कर्नाटक में बढ़ई (कारपेंटर) के तौर पर काम करता था। अंगद और नेहा काफी समय तक एक साथ कर्नाटक में भी रहे। वहां से बाहिलपुर गांव घर आया लेकिन बाद में पिपरा में कमरा किराए पर ले लिया।

Advertisement

पत्नी का अफेयर होने के शक में होते थे झगड़े

इस समय अंगद यहां सहजनवा में ही रह रहा था लेकिन अब दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी। नेहा अक्सर फोन पर बात करती रहती थी तो अंगद उस पर शक करने लगा और झगड़े बढ़ गए। तंग आकर नेहा गीडा में अपनी बहन के घर चली गई और प्राइवेट जॉब करने लगी। बीती रात एक बार फिर मोबाइल पर बात करने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। नेहा ने कहा वो कंपनी के प्रोजेक्ट के बारे में बात कर रही थी। फिलहाल विवाद शांत होने के बाद दोनों सो गए लेकिन सुबह उठने के बाद अंगद ने नेहा पर धारदार हथियार से वार किया फिर गला रेत दिया।

कमरे में बेड पर पड़ी मिली खून से सनी लाश

लहूलुहान नेहा ने कमरे में बेड पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद काफी देर तक अंगद लाश के पास बैठा रहा। लगभग एक घण्टे बाद वो घर से निकला और सहजनवा थाने पहुंच गया। यहां तैनात पुलिसकर्मियों को बताया कि ‘सर मैने पत्नी को मार डाला है’ ये सुनते ही पुलिस उससे एड्रेस लेकर मौके पर पहुंची और अफसरों को सूचना दी गई मौके पर भारी भीड़ जमा होने के साथ मृतका नेहा की बहन और मायके के अन्य लोग भी पहुंच गए। हत्या से नाराज परिजनों ने हिरासत में लिए गए अंगद को कड़ी सजा के लिए पैरवी करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें  अरशद का रहस्यमय बयान: मां और 4 बहनों की हत्या से पहले क्या कहा था?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link