Uttar Pradesh

सीएम धामी ने विमान हादसे पर दी श्रद्धांजलि, दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए रखा मौन

देहरादून: 13 जून,2025

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वालों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

शुक्रवार की सुबह आला अफसरों की बुलाई गई बैठक में सीएम धामी ने सभी के साथ दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा देश और विश्व के लिए अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। राज्य सरकार की संवेदनाएं इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिवारजनों के साथ है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  जाम को लेकर योगी सरकार पर अखिलेश यादव का कटाक्ष, बोले.. 'डबल इंजन सरकार' 'डबल गलतियां' कर रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link