GujaratNational

अहमदाबाद विमान हादसा: पीएम मोदी ने घटनास्थल का किया दौरा!…..पीड़ितों से मिले

अहमदाबाद,13 जून 2025:

अहमदाबाद में गुरुवार को हुआ भयावह विमान हादसा देश को झकझोर गया। एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट AI-171 (बोइंग 787 ड्रीमलाइनर) उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही क्रैश हो गई। हादसे में अब तक 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें 241 यात्री और क्रू मेंबर शामिल हैं, जबकि 5 मौतें बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में हुईं, जिस पर विमान गिरा था।

हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, 4 MBBS छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी की भी मौत हुई है। केवल एक यात्री, रमेश विश्वास कुमार, चमत्कारिक रूप से बच पाए हैं। उन्होंने खुद को टूटे दरवाजे से बाहर निकालकर जान बचाई।

ये भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अहमदाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले क्रैश साइट का निरीक्षण किया और फिर सिविल अस्पताल जाकर पीड़ितों से मिले। उन्होंने अस्पताल में घायल रमेश विश्वास से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

Advertisement

घटनास्थल पर एनएसजी, पुलिस, स्निफर डॉग्स और मेडिकल टीमें तलाशी अभियान में जुटी हैं। पीएम ने कहा, “इतने लोगों की असमय मौत अत्यंत दुखद है। इस हादसे का खालीपन भर पाना मुश्किल होगा।”

ब्रिटेन, पुर्तगाल और कनाडा के नागरिकों समेत 230 यात्री और 12 क्रू सवार थे। विमान टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद ही रुक गया और स्पीड बढ़ाते समय हादसा हो गया। भारत और ब्रिटेन ने संयुक्त जांच शुरू कर दी है। एयर इंडिया ने मृतकों के परिजनों के लिए हेल्प सेंटर भी स्थापित किए हैं।

यह हादसा भारत के नागरिक उड्डयन इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक बन गया है।

ये भी पढ़ें  5 अप्रैल को श्रीलंका दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, जानिए किन-किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link