CrimeMaharashtra

ठाणे में कपड़े दिलाने के बहाने 13 साल की दिव्यांग लड़की से रेप, IIT छात्र गिरफ्तार

ठाणे, 13 जून 2025

महाराष्ट्र के ठाणे में एक दिव्यांग नाबालिग लड़की से रेप का संगीन मामला सामने आया है। यहां पर एक आईआईटी खड़गपुर के युवक ने मासूम को नए कपड़े दिलाने के बहाने उसके साथ दरिंदगी की।

मामले में पुलिस ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार को लड़की की मां की शिकायत के आधार पर 23 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि कलवा इलाके में रहने वाले आरोपी अद्वैत खोचरे (23)  पढ़ाई की छुट्टी के लिए अपने ठाणे घर लौटा था, जहां उसने दिव्यांग लड़की को नए कपड़े दिलाने का लालच दिया और फिर उसे बहला-फुसलाकर कर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

अधिकारी ने कहा, “जांच दल ने आरोपी के मोबाइल फोन से यौन उत्पीड़न का एक वीडियो बरामद किया है, जिसमें अन्य लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें भी हैं।” उन्होंने कहा कि संदेह है कि आरोपी ने पहले भी और महिलाओं को निशाना बनाया होगा। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:

 

Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ एयरपोर्ट : टेक ऑफ से पहले आई गड़बड़ी, विमान से उतरे 120 पैसेंजर, काटा हंगामा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link