Uttar Pradesh

मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी !….आरोपी मां-बेटी गिरफ्तार, पॉक्सो केस दर्ज

हरेन्द्र दुबे

गोरखपुर,13 जून 2025:

यूपी के गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक 8 वर्षीया बच्ची के साथ रिश्तेदार महिला व उसकी नाबालिग बेटी द्वारा जघन्य दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट व भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत आरोपी रेनू यादव उर्फ रीना यादव व उसकी बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वयस्क आरोपी को जेल भेजा जाएगा, जबकि नाबालिग बेटी को नारी संरक्षण केंद्र में रखा जाएगा।

पीड़िता चिलुआताल निवासी महिला की बेटी है, जो शाहपुर स्थित अपने मामा के घर गई थी। वहाँ आरोपी महिला ने उसे “घुमाने” के बहाने अपने घर ले जाकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ मिलकर यातना दी।

ये भी पढ़ें:

प्रारंभ में आरोपियों ने बच्ची के चोटिल होने का कारण “खेलते हुए गिरना” बताया, लेकिन मेडिकल कॉलेज जाँच में दुर्व्यवहार व दुष्कर्म की आशंका पुष्ट हुई।जाँच में खुलासा हुआ कि नाबालिग आरोपी ने पीड़िता को पीटा, गरम चिमटे से दागे, उसके निजी अंगों पर बेलन से वार किए तथा शरीर पर दांत के निशान छोड़े।

Advertisement

सिटी एसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि गुरुवार से चल रही जाँच के बाद आरोपों की पुष्टि हुई। पीड़िता के शरीर पर गंभीर चोटें हैं और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें  बसपा को बड़ा झटका : इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति की मजबूत आवाज हुई खामोश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link