Uttar Pradesh

गाजियाबाद : पांच साल बाद शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा, मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, पहला जत्था रवाना

गाजियाबाद, 15 जून 2025:

कोविड महामारी के कारण पांच वर्षों से रुकी कैलाश मानसरोवर यात्रा एक बार फिर श्रद्धा और आस्था के साथ शुरू हो गई है। रविवार को यूपी के गाजियाबाद से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कल्कि धाम के प्रमुख आचार्य प्रमोद कृष्णम भी उपस्थित रहे।

पहले जत्थे में कुल 50 श्रद्धालु शामिल हैं, जो “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ पवित्र यात्रा पर रवाना हुए। यह यात्रा उत्तराखंड होते हुए नेपाल और तिब्बत के दुर्गम पर्वतीय मार्गों से गुजरकर कैलाश पर्वत तक पहुंचेगी, जिसे भगवान शिव का दिव्य धाम माना जाता है।

ये भी पढ़ें:

मालूम हो कि कोरोना महामारी के चलते यह यात्रा पिछले पांच वर्षों से स्थगित थी। अब एक बार फिर तीर्थयात्रियों के चेहरों पर आस्था और उल्लास की चमक लौट आई है। यात्रा 25 अगस्त तक चलेगी। इसके सुचारू संचालन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य सुविधाओं के इंतजाम किए गए हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  "DM की जनसुनवाई में फर्जी डिप्टी SP, पलभर में खुली पोल"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link