Uttar Pradesh

‘बाप-बेटे’ की जोड़ी यूपी पुलिस में एक साथ हुई शामिल, सोशल मीडिया पर हो रही है खूब चर्चा!

अनमोल शर्मा

हापुड़,18 जून 2025:

उत्तर प्रदेश पुलिस में हाल ही में हुई 60,000 से अधिक सिपाही भर्ती में हापुड़ जनपद के उदयरामपुर नगला गांव के यशपाल नगर और उनके बेटे शेखर नगर की जोड़ी सुर्खियों में है। लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों को जॉइनिंग लेटर सौंपे।

यशपाल नगर ने बताया कि वे 2003 में सेना में भर्ती हुए थे और 2019 में रिटायरमेंट के बाद दिल्ली के आर्मी ऑर्डिनेंस कोर में कार्यरत थे। यूपी पुलिस की भर्ती आते ही उन्होंने और उनके बेटे ने साथ में फॉर्म भरा, साथ पढ़ाई की और सभी परीक्षा, फिजिकल व मेडिकल टेस्ट पास कर सफलता प्राप्त की।

ये भी पढ़ें:

अब पिता यशपाल ने आर्मी ऑर्डिनेंस कोर से इस्तीफा दे दिया है। दोनों जल्द ही पुलिस ट्रेनिंग के लिए रवाना होंगे। गांव और परिवार में जश्न का माहौल है और सोशल मीडिया पर भी यह जोड़ी खूब वायरल हो रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  कुमारगंज में इलाज के नाम पर धर्म परिवर्तन का खुलासा, मुख्य आरोपी फरार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link