Uttar Pradesh

पुण्यतिथि: भाजपाइयों ने दी डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि…आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

लखनऊ, 23 जून 2025:

यूपी के जिलों में जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर भाजपाइयों ने डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि देकर बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

सुल्तानपुर में संगोष्ठी में पहुंचे प्रदेश महामंत्री

ये भी पढ़ें:

सुलतानपुर: भाजपा के प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य ने भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में हिस्सा लिया। महामंत्री ने पौधा रोपने के बाद कहा कि उनका ओजस्वी व्यक्तित्व देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। डा. मुखर्जी ने राष्ट्र सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने सभी का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। संचालन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया। इससे पहले जिला पंचायत गेट स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी आदि नेता मौजूद रहे।

Advertisement

लखीमपुर में पूर्व मंत्री अजय मिश्रा ने संसदीय कार्यालय में की श्रद्धांजलि सभा

लखीमपुर खीरी: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की अध्यक्षता में संसदीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इस दौरान सांसद अजय मिश्रा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय राजनीति के ऐसे अद्वितीय नक्षत्र थे, जिन्होंने ‘एक देश, एक विधान, एक प्रधान’ का सपना देखा और उसके लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गणमान्यजन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  भोजपुरी गायक पवन सिंह व पत्नी ज्योति का झगड़ा फ्लैट से निकला...इंस्टा पर छिड़ा 'युद्ध'

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link