NationalPolitics

RSS-BJP को संविधान नहीं मनुस्मृति चाहिए : राहुल गांधी ने दत्तात्रेय की टिप्पणी पर किया पलटवार

नई दिल्ली, 28 जून 2025

राहुल गांधी ने आरएसएस नेता दत्तात्रेय की टिप्पणियों पर जमकर पलटवार किया है। शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए राहुल ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी की साजिश का पर्दाफाश हो गया है। संविधान की प्रस्तावना से ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्दों को हटाने की मांग करने के बाद उनका मुखौटा एक बार फिर से उतर गया है साथ ही राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि संविधान को खत्म करने वाले देश में मनुस्मृति लागू करने की साजिश रची जा रही है।

राहुल गांधी ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि आरएसएस और बीजेपी की साजिशों को सपने में भी जारी नहीं रहने देना चाहिए। उनका लक्ष्य हाशिए पर पड़े लोगों और गरीबों के अधिकार छीनना और उन्हें फिर से गुलाम बनाना है। उनका असली एजेंडा संविधान जैसे शक्तिशाली हथियार को उनसे छीनना है। राहुल गांधी ने आगे कहा हम इसे कभी सफल नहीं होने देंगे। हर देशभक्त भारतीय अपनी आखिरी सांस तक संविधान की रक्षा करेगा।

बता दे कि बीते दिनों आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने संविधान की प्रस्तावना से ‘समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष’ शब्दों को हटाने की मांग की थी। दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए दत्तात्रेय ने तर्क दिया कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस सरकार द्वारा प्रस्तावना में शामिल किए गए ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्दों की जांच होनी चाहिए या नहीं। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस आपातकाल लगाने के लिए माफी मांगे। उन्होंने संविधान की प्रतियां अपने साथ रखने के लिए कांग्रेस नेताओं की आलोचना की। दत्तात्रेय की हालिया टिप्पणियों पर कांग्रेस नेता कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  गणतंत्र दिवस परेड : सेना के शौर्य संग दिखी संस्कृतियों की झलक, झांकियों ने किया आकर्षित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link